M.s verma
Manoj kumar
बिजली घर पर संविदा कर्मियों ने जताई नाराजगी, वेतन कटौती को लेकर SDO से हुई वार्ताजसवंतनगर। बिजली घर जसवंतनगर में कार्यरत संविदा कर्मियों ने वेतन में 10 दिन की कटौती किए जाने को लेकर सोमवार को अपनी नाराजगी जताई। कर्मचारी एकत्र होकर अपनी समस्याओं को लेकर एसडीओ राजेश कुमार से वार्ता करने पहुंचे। कर्मचारियों का कहना था कि वे लगातार विभागीय कार्य कर रहे हैं, इसके बावजूद उनके वेतन में 10 दिन की कटौती की गई है।
वार्ता के दौरान एसडीओ ने कर्मचारियों से कहा कि क्षेत्र में राजस्व वसूली का स्तर अपेक्षित मानक के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों से छोटे बकायेदारों के साथ-साथ बड़े बकायेदारों पर भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने को कहा। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि राजस्व वसूली में सुधार होने के बाद वेतन में की गई कटौती की भरपाई कर दी जाएगी।एसडीओ के आश्वासन के बाद संविदा कर्मियों ने अपनी सहमति जताई और अपनी मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
वहीं, एसडीओ राजेश कुमार ने धरना प्रदर्शन की बात से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ बैठक हुई थी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कुछ समस्याएं थीं, जिन पर वार्ता कर समाधान कर दिया गया है। उनके अनुसार कर्मचारियों के साथ बैठक और समस्याओं पर चर्चा करना विभागीय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है, जो समय-समय पर चलती रहती है।
Tags
इटावा


